logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राणा-कडू का विवाद मतभेद के कारण,सीएम-डीसीएम दोनों की सुलह करायेंगे-बावनकुले 


नागपुर - अमरावती के दो निर्दलीय विधायक रवि राणा और बच्चू कडू के बीच विवाद गहरा गया है.दोनों से एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए है.राणा के आरोप पर कडू ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर राणा को 1 नवंबर तक आरोपों को लेकर खुलासा किये जाने का अल्टीमेटम दिया है.ख़ास है की यह दोनों विधायक सरकार के समर्थक है.इन दोनों विधायकों के विवाद पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रतिक्रिया दी है. बावनकुले ने कहा की दोनों के बीच जो विवाद शुरू है वह किसी गैरसमझ ( मतभेद ) के कारण है.ऐसे कई लोग होते है तो अलग-अलग जानकारी अलग-अलग लोगों को देते है.रवि राणा और बच्चू कडू दोनों अच्छे कार्यकर्त्ता है दोनों का अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है.गैरसमझ के कारण आरोप-प्रत्यारोप का दोनों के बीच दौर शुरू हुआ है.मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों के गैरसमझ को दूर करेंगे और समन्वय का रास्ता निकालेंगे।यह दोनों विधायक अमरावती के है दोनों प्रतिभावान है.जब गैरसमझ होता तो विस्फ़ोट होता है.लेकिन सीएम-डीसीएम इस में आगे आयेंगे।