logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गर्भवती होने पर सामने, आया रेप का मामला


नागपुर. गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया. समय-समय पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. गर्भवती होने पर रेप का मामला सामने आया. पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. आरोपी जगदीशनगर, काटोल रोड निवासी रितेश मनोहर ठोमरे (21) बताया गया. रितेश ने पीड़ित किशोरी के साथ दोस्ती की. उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया. शादी का भरोसा दिलाकर अलग-अलग स्थानों पर घूमने ले गया. समय-समय पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. इस बीच किशोरी को गर्भवती हो गई.

पेट में दर्द होता था उसका पेट भी बढ़ता जा रहा था. इसीलिए परिजनों को संदेह हुआ. परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टर ने जांच कर बताया कि किशोरी 5 महीने की गर्भवती है. परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई. पूछताछ करने पर उसने रितेश के बारे में बताया. गिट्टीखदान पुलिस को प्रकरण की जानकारी दी गई. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.