logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कामठी तहसील के कई गांवों में शुरू बचाव अभियान, बचाव टीमों ने 70 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया


नागपुर: कामठी तहसील प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीमों के माध्यम से कामठी के कई गांवों के लगभग 70 नागरिकों के लिए बचाव अभियान चलाया गया। जिला कलेक्टर विपिन इटनकर ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया। कामठी तहसील के कई गांवों में पानी घुस जाने के कारण कामठी तहसील प्रशासन पावंनगाव, खेडी, परसोडी, पांढुर्ना और अन्य गांवों से 70 नागरिकों को निकालने में सफल रहा।

बचाव दल ने पावनगांव से 35, खेड़ी से 5, परसोड़ी से 17, पांढुर्ना से 13, ऐसे कुल 70 नागरिकों के लिए बचाव अभियान चलाया गया। विभिन्न गांवों में बचाव अभियान अभी भी जारी है। जिला कलेक्टर विपिन इटनकर और तहसीलदार गणेश जगदाले ने कामठी तहसील के विभिन्न गांवों में बचाव कार्यों की समीक्षा की है।

इस बीच, कामठी तहसील बचाव दल विभिन्न स्थानों पर कड़ी नजर रख रहा है और नागरिकों को पानी से बाहर निकाल रहा है। प्रशासन नागरिकों को उचित स्थानों पर अपने आवास की व्यवस्था करने के लिए सहायता कर रहा है।