logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

धर्मान्तरित अनुसूचित जातियों के जिन लोगों ने क्रिश्चन या मुस्लिम धर्म स्वीकार है उनका आरक्षण बंद हो- विश्व हिंदू परिषद



नागपुर: विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है की ऐसी अनुसूचित जाति जिन्होंने क्रिश्चन या मुस्लिम धर्म स्वीकार किया हो उनका आरक्षण बंद किया जाये। अपनी इस मांग के साथ विहिप सरकार पर दबाव बनाने के लिए देशभर में आंदोलन करेगी। विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे के मुताबिक एक षड्यंत्र के तहत अनुसूचित जाति के नागरिक धर्मान्तरण के बाद के लाभ और सरकार से मिलने वाले आरक्षण का लाभ ले रहे है जो दुर्भाग्यपूर्ण है.जिस व्यक्ति ने धर्मांतरण किया है उसकी सूचना  या तो चर्च को होती है या मस्जिद को सरकार को इसकी जानकारी नहीं रहती। इसलिए सरकार इस दिशा में नए तरीक़े से कदम उठाये और ऐसी जातियों को डीलिस्टेड किया जाये। परांडे के मुताबिक संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर भी इसी बात से सहमत थे की अगर कोई व्यक्ति अनुसूचित जाति को छोड़कर क्रिश्चन या मुस्लिम बनता है तो उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए।

परांडे ने कहा की एक षड्यंत्र के तहत इस व्यवस्था को जारी रखने का प्रयास किया जा रहा इसके लिए सम्मेलन लिए जा रहे है.खुद मदर टेरेसा ने भी इसके लिए 10 दिन का उपवास किया था लेकिन यह गलत है और इसे रोका जाना चाहिए। क्रिप्टो क्रिश्चन आरक्षण का लाभ ले रहे है.इस तरह के आरक्षण का लाभ लेने के पीछे अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र भी दिखाई दे रहा है.