logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पुत्र प्राप्ति के लिए जादू-टोना का सहारा, पुलिस ने पति ससुरालवालों के खिलाफ मामला किया दर्ज


नागपुर: न्यू कामठी थाना क्षेत्र के महावीर नगर में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटा पैदा होने के लिए एक महिला पर उसके पति और ससुरालवालों ने जादू-टोना का सहारा लेकर मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया। इस घटना से पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के साथ उसके ससुराल वाले बेवजह घरेलु काम को लेकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। वहीं लड़का होने के लिए एक बाबा के कहने पर जादूटोना किया हुआ नींबू, राख में मिला हुआ पानी उसे जबरदस्ती पिलाया जाता। इसी के साथ पेट्रोल डालकर और गलादाबकर हत्या करने की कोशिश की जाती।

लगातार प्रताड़न से पीड़ित महिला ने  पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करें से इनकार कर दिया। वहीं महिला ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटया। वहीं अदालत के आदेश के बाद  पुलिस ने ससुर ननद व डीर पर आईपीसी की धारा 307, 498(क), 294, 506, 323, दहेज निवारण अधिनियम की धारा 3, 4 के तहत 34 का मामला दर्ज किया।