logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ठाकरे की किस बात का ज़वाब देते हुए भाजपा ने सवाल पूछा की शिवसेना गटर है क्या?


नागपुर: उद्धव ठाकरे की  चिखली में हुई सभा में उनके द्वारा कही गयी बातों की प्रतिक्रिया भी आने लगी है.ठाकरे के भाषण का के ज़वाब में भाजपा नेता और राज्य के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा की आज कल उनके ( उद्धव ठाकरे ) द्वारा कही गयी हर बात का जवाब देने की जरुरत नहीं उनके वक्ताओं पर गंभीरता से लेने की जरुरत नहीं है.उन्होंने कहा था की "यह गटर के कीड़े है अरेरेरे तो क्या शिवसेना गटर है" वो शिवसेना में ही थे ना.... बोलते समय थोड़ी तारतम्यता तो रखी जानी चाहिए। आप ने ही अब्दुल सत्तार को पार्टी में प्रवेश दिया तब वो अच्छे थे सिर्फ कांग्रेस-राष्ट्रवादी की वैचारिक भूमिका से बाहर जाकर स्वर्गीय हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की स्वाभिमानी भूमिका को समर्थन देने की वजह से वो गलत,मैंने कई बार यह देखा है लेकिन मुझे लगता है की राजनीति में इस तरह से बयान देने से पूर्व सभ्यता और भूमिका का भान रखना चाहिए।
 
तो सांस्कृतिक मंत्रालय के माध्यम से मन की नहीं जन की लाज निकालने का कार्यक्रम रखते है
अपने भाषण में उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस का एक ऑडियो प्ले कर जनता को सुनाया था.इसे सुनाकर बिजली माफ़ी के लिए जन की नहीं तो कम से कम मन की लाज रखनी चाहिए इसका ज़वाब देते हुए मुनगंटीवार ने कहा की अगर ऐसा ही है तो उद्धव ठाकरे के साथ शरद पवार सभी के पुराने वीडियो निकालकर जन की नहीं तो मन की लाज रखने का एक कार्यक्रम सांस्कृतिक मंत्रालय के माध्यम से रख लिया जायेगा। मुझे आश्चर्य लगता है तुमने कहा खेत में किसान को 50 हजार रूपए देंगे कहा गए 50 हजार रूपए तुमने ही कहा था कांग्रेस और राष्ट्रवादी के साथ कभी संबंध नहीं रखेंगे तुम्हारा वीडियो है.तो जन की नहीं तो मन की,छगन भुजबल के लिए आप के क्या वाक्य है.आप ऐसे लोगों को आगे लेकर चल रहे है जिन्होंने भगवान राम और कृष्ण को गाली दी है.कितनी बार आप की ( उद्धव ) जन की नहीं तो मन की लाज निकालनी चाहिए। अब यह लाज जनता चुनाव में निकालेगी इसलिए इंतजार करते है किसकी निकालती है.