logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में सितंबर की पहली ही बारिश से नदियां उफान पर, मौसम विभाग ने जताया भारी बारिश का अनुमान


नागपुर: विदर्भ में सितंबर महीने की शुरुआत जोरदार बारिश के साथ हुई है। सोमवार को अधिकांश जिलों में अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश चंद्रपुर जिले में हुई, जहां 115 मिमी पानी बरसा। भारी बारिश के चलते जिले की नदियां उफान पर हैं। ब्रम्हपुरी तहसील में भी 82 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।

विदर्भ के 11 जिलों में केवल अकोला जिले में बारिश दर्ज नहीं हुई, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखी गई। अमरावती में 9.6 मिमी, भंडारा में 68 मिमी और बुलढाणा में 34 मिमी बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया।

आदिवासी बहुल गढ़चिरौली में 17.4 मिमी, गोंदिया में 2.0 मिमी, नागपुर में 30.9 मिमी, वर्धा में 31 मिमी, वाशिम में 66.6 मिमी और यवतमाल में 19.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

लगातार बरसात और आसमान में छाए बादलों के चलते अधिकांश जिलों में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में इस सप्ताह भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।