logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

विदर्भ और मराठवाड़ा में डेयरी विकास को गति देने के लिए 149 करोड़ रुपये मंजूर


नागपुर: आज हुई कैबिनेट बैठक में विदर्भ और मराठवाड़ा के 19 जिलों में डेयरी विकास को गति देने के लिए डेयरी विकास परियोजना के दूसरे चरण को लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 149 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई है। परियोजना की कुल लागत 328 करोड़ 42 लाख है, जिसमें से 179 करोड़ 16 लाख हिस्सा किसानों और पशुपालकों का है। राज्य की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर है, जिसमें कृषि और कृषि-व्यवसाय शामिल हैं, जिसमें डेयरी उद्योग की भी हिस्सेदारी है। इसी कारण से यह निर्णय लिया गया है। 

यह परियोजना विदर्भ और मराठवाड़ा के नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर, गोंदिया, वर्धा, बुलढाणा, यवतमाल, वाशिम, गढ़चिरोली, अमरावती, अकोला, छत्रपति संभाजीनगर, बीड, हिंगोली, जालना, नांदेड़, लातूर, धाराशिव और परभणी जिलों में 2026-27 लागू की जाएगी। इससे पहले 2016 में यह परियोजना विदर्भ मराठवाड़ा के 11 जिलों में लागू की गई थी।

इस परियोजना में दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए कृत्रिम गर्भाधान प्रणाली का उपयोग कर भ्रूण प्रत्यारोपण, किसानों को विविध विकास कार्यक्रम, संतुलित आहार और गुणवत्तापूर्ण चारा प्रदान करना, पशु स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना, उच्च दूध उत्पादन क्षमता वाली गायों और भैंसों का आवंटन करना शामिल है। इसका उद्देश्य किसानों की आय और रोजगार बढ़ाना भी है।

इस तीन वर्ष की अवधि के दौरान इन 19 जिलों में 13 हजार 400 दुधारू गाय और भैंस वितरित की जाएंगी। इस प्रोजेक्ट का मुख्यालय नागपुर में होगा। साथ ही जिला परियोजना पदाधिकारी इसका क्रियान्वयन करेंगे।