logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

RSS का संघ शिक्षा वर्ग तृतीय वर्ष का सोमवार से हुआ शुभारंभ 


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग (तृतीय वर्ष) का शुभारंभ सोमवार को नागपुर के रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन परिसर में हुआ। उद्घाटन समारोह में अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरुण जैन ने देशभर से आए शिक्षार्थियों को संबोधित किया। 1927 में  प्रथम संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन किया गया था तब केवल सत्रह स्वयंसेवक इसमें सहभागी थे। इस बार संघ शिक्षा वर्ग में शामिल सभी शिक्षार्थी 25 दिन अपना प्रशिक्षण पूर्ण करेंगे। 

इस वर्ग में 632 प्रशिक्षार्थी सम्मिलित हुए हैं। 28 नवम्बर को पथसंचलन होगा तथा वर्ग का समापन 8 दिसंबर 2022 को होगा। शुभारंभ के दौरान आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान उद्घाटन समारोह में वर्ग के पालक अधिकारी और अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरुण  जैन ने देशभर से आए शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, समाज परिवर्तन में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की बडी भूमिका होती है। 

दुनिया में हिंदुत्व और भारत के प्रति आस्था और उत्सुकता बढ़ी है । कोरोना काल में सात्विक भारतीय जीवन पद्धती का महत्व भी सामने आया है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ जाती है। संघ शिक्षा वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ता निर्माण होता है। संघ शिक्षा वर्ग में आए शिक्षार्थियों की भाषा अलग-अलग होती हैं किंतु सभी को भारत के एकात्म दृष्टि का अनुभव होता है।यही संघ शिक्षा वर्ग की विशेषता है ।