logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

RTMNU ब्लैकमेलिंग केस: विधानसभा तक पहुंचा मामला, उपसभापति गोरे बोली- कुलगुरु और उच्च शिक्षा सचिव के साथ करूंगी बैठक


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा साथ प्राध्यापको से बदनामी का डर दिखाकर पैसे मांगने का मामला लगातार तूल पकड़ता जारहा है। विश्वविद्यालय से शुरू हुआ यह मामला अब राज्य विधानसभा तक पहुंच गया है। विधान परिषद् की उपसभापति नीलिमा गोरे ने उगाही मामले को बेहद गंभीर बताया है। इसी के साथ उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलगुरु और उच्च शिक्षा सचिव को बुलाकर बैठक करने की बात कही है। राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नागपुर में आयोजित होने वाला है। इसी को लेकर वह मंगलवार को उपराजधानी पहुंची थी। जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी। 

गोरे ने आगे कहा, इस मामले में दो पहलू सामने आ रहे हैं। पहला यह कि हमारे यहां शोषण नहीं होता है। और दूसरा यह की बदनामी से घबराकर और पैसे देने से यह सब यही रुक जाएगा ये सोचकर पैसे दे दिए होंगे। गोरे ने इसपर आश्चर्य जताया कि, हमारे के साथ अन्याय हुआ है इसको लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। अगर किसी लड़की ने ये शिकायत दर्ज कराई है तो उसे न्याय दिलाने के लिए मैं मदद करूंगा।"

उपसभापति नेता ने कहा, "सच आने के लिए जांच जरुरी है। इसके पहले भी इसी तरह का काम हुआ है। पैसे लेकर मामलो को दबाया गया है क्या इसके लिए जांच जरुरी है।

पीआरओ पद से हटाया

मामले के सामने आने के बाद आनन्फा-नन में कुलगुरु चौधरी ने  धवनकर को पीआरओ पद से हटा दिया है। इसी के साथ इस मामले पर जवाब भी मांगा है। कुलगुरु ने मामले की जांच ने लिए समिति का भी गठन कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।