logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

छात्र की मौत के बाद जागा आरटीओ विभाग, चलाया स्कूल वाहन निरीक्षण अभियान; पहले दिन 15 वाहन जब्त


नागपुर: स्कूली छात्रों को ले जाने वाली दो स्कूल बसों के साथ हुए हादसे और इसमें एक बच्चे की मौत के बाद परिवहन विभाग की नींद खुली है। जिसके मद्देनजर आरटीओ अधिकारियों ने बुधवार को स्कूल वाहन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान मेंटेनेंस नहीं होने वाले और अधूरे कागजो के साथ सड़क पर दौड़ने वाली 15 स्कूली बस-स्कूल वैन जब्त जब्त करने की कार्रवाई की गई है। 

इसके चलते कुछ रूटों पर स्कूल बसें और वैन गायब हो गई हैं। इस बीच इन टीमों द्वारा दोपहर तक 50 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इनमें 15 वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं होने, वाहन में कैरियर न होने, वाहन की खराब स्थिति, मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार वाहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें जब्त करने का काम किया गया। 

छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

वहीं इस अभियान पर जानकारी देते हुए परिवहन विभाग अधिकारी रवींद्र भुयार के कहा कि, आरटीओ शहर में चलने वाले सभी स्कूल बस और वैन की जांच करेगा। इस दौरान जो भी नियमों के मुताबिक नहीं रहे उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ज्ञात हो कि, मंगलवार को दो स्कूल बस और एक वैन की दो घटना हुई। जिसमे एक बच्चे की मौत भी हो गई। पहली घटना वर्धा रोड के डबलडेकर फ्लाईओवर के पर हुई जहां वैन का पिछला टायर निकल गया। वहीं दूसरी घटना खसाला-मसाला इलाके में हुई, जहां एक अनियंत्रित स्कूल बस ने 12 वर्षीय छात्र को कुचल दिया, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई।