logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

आरटीओ फ्लाईओवर कहलायेगा ज्ञानयोगी स्व. श्रीकांत जिचकर उड़ानपुल, PWD ने किया नामकरण; निर्माण अंतिम चरण में, उद्घाटन जल्द


नागपुर: नागपुर शहर (Nagpur City) की प्रमुख सड़कों में से एक अमरावती रोड पर बने फ्लाईओवर (Amravati Road Flyover) का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है। फ्लाईओवर का वाड़ी पॉइंट का काम पूरा हो चुका है, जबकि बोले पेट्रोल पंप के पास का हिस्सा तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसी बीच, लोक निर्माण विभाग (PWD) ने फ्लाईओवर के नामकरण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। फ्लाईओवर अब ज्ञानयोगी स्वर्गीय डॉ. श्रीकांत जिचकार (Gyanyogi Dr. Shrikant Jichkar) के नाम से जाना जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने फ्लाईओवर पर नाम के फलक भी लगा दिए हैं। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।

ज्ञात हो कि, परियोजना की घोषणा वर्ष 2021 में हुई थी और 5 मार्च 2022 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका भूमिपूजन किया था। यह फ्लाईओवर अमरावती रोड ट्रैफिक इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (ARTIP) का हिस्सा है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 478 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिनमें से आरटीओ फ्लाईओवर की लागत 245 करोड़ रुपये है। ARTIP के अंतर्गत वाड़ी फ्लाईओवर का निर्माण किया जा चूका है, वहीं पिछले एक साल से फ्लाईओवर पर यातायात भी शुरू है। 

फ्लाईओवर निर्माण में हुई देरी
निर्माण कार्य मूल रूप से मार्च 2024 तक पूरा होना था, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से इसमें लगभग डेढ़ साल की देरी हुई। वर्तमान में फ्लाईओवर का संरचनात्मक काम पूरा हो चुका है। अब अंतिम चरण में पेंटिंग, सड़क मार्किंग, रंब्लर स्ट्रिप्स और साइनबोर्ड लगाने का काम चल रहा है। इसके अलावा फुटपाथ, ड्रेनेज और रिटेनिंग वॉल का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा।

ज्ञानयोगी डॉ. श्रीकांत जिचकर होगा नाम

फ्लाईओवर का नाम ज्ञानयोगी स्व. श्रीकांत जिचकर के सम्मान में रखा गया है। जिचकर न केवल देश के सबसे पढ़े-लिखे व्यक्तियों में गिने जाते थे, बल्कि एक पूर्व सांसद, समाजसेवी और विचारक भी रहे। उनका नाम इस फ्लाईओवर से जोड़ना नागपुरवासियों के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

सितंबर के आखिर में उद्घाटन संभव 
फ्लाईओवर का निर्माण लगभग पूरा हो चूका है। वाड़ी एंड का काम पूरा हो चूका है, लेकिन बोले पेट्रोल पंप के हिस्से का काम अंतिम चरण में हैं। PWD अधिकारियों के अनुसार, फ्लाईओवर का काम सितंबर अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।