logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पृथक विदर्भ: नितिन गडकरी और कृपाल तुमाने के कार्यालय के बाहर करेंगे आंदोलन


नागपुर: अलग राज्य के लिए  विदर्भ राज्य समिति ने आंदोलन को तेज कर दिया है। इसी क्रम में समिति ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिंदे गुट और रामटेक के सांसद कृपाल तुमाने के कार्यालय के बाहर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत शुक्रवार 11 नवंबर को स्वतंत्र विदर्भ की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

अलग राज्य की मांग को लेकर समिति ने गडकरी के ऑरेंज सिटी अस्पताल के सामने स्थित तक मोर्चा निकलने का निर्णय लिया है। जिसके तहत दोपहर 12:15 बजे छत्रपति चौक, एनआईटी गार्डन, सावरकर नगर से शुरू होगा। वहीं तुमने के कार्यालय में जाने वाला मोर्चा दो बजे भांडेपलॉट चौक से शुरू होगा।

समिति ने इस दौरान केंद्र सरकार से जल्द से जल्द विदर्भ राज्य बनाए, खाद्यान्न पर जीएसटी तत्काल वापस लेने की मांग की है। इसी के साथ राज्य सरकार से  बिजली टैरिफ रद्द करे, 11 जिलों में तत्काल गीला सूखा घोषित करने की मांग की है। इसी के साथ प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार बल्लारपुर-सूरजगढ़ रेलवे लाइन के लिए आवश्यक धनराशि तत्काल स्वीकृति देने की मांग की है।