logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

खापरखेडा थर्मल पावर प्लांट में भीषण फ्लैश ओवर, दो कर्मचारी गंभीर झुलसे


नागपुर: नागपुर के खापरखेडा थर्मल पावर प्लांट में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ है। 500 मेगावॉट क्षमता वाले इस प्लांट में फ्लैश ओवर की घटना से दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

नागपुर के खापरखेडा थर्मल पावर प्लांट में रविवार दोपहर लगभग 2:15 बजे अचानक फ्लैश ओवर हो गया। बताया जा रहा है कि एमसीसी रूम के पास एफ.डी. फैन ब्रेकर पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान 6.6 केवी लाइन पर ब्रेकर निकालते समय जोरदार फ्लैश ओवर हुआ।

इस हादसे में सचिन भगत, जो देवाजी कुबड़े कंस्ट्रक्शन में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर हैं, और वैभव सोनुले, महाजनको के कर्मचारी, गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को पहले नागपुर के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनके चेहरे और हाथों पर गहरी चोटें आई हैं।  वहीं इस हादसे को लेकर सुरक्षा साधनों में लापरवाही का मुद्दा उठ रहा है।