logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Shaktipeeth Super Expressway: 760 किलोमीटर लंबा होगा महमार्ग, 12 जिलों से गुजरेगा


  • 8-10 घंटे में नागपुर से गोवा पहुंचेंगे

नागपुर: किसी भी देश और राज्य का विकास तभी हो सकता है जब वहां की सड़के अच्छी हो। इसी  ध्यन में रखते हुए देश सहित राज्य में लगातर राष्ट्रीय और राज्य महामार्ग का जाल बिछाया जा रहा है। इसी क्रम में नागपुर (Nagpur) से मुंबई () के बीच बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग (Hinduhriday Samrat Balasaheb Thackeray Samrudhi Mahamarg) बनाया जारहा है। जिसका पहला चरण आने वाले कुछ दिनों में आम जनता के लिए खोला जाने वाला है। इसी दौरान राज्य में एक और महामार्ग बनाने का निर्णय लिया गया  है। पिछले दिनों एक सम्मेलन में बोलते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समृद्धि के तर्ज पर नागपुर से गोवा के बीच महामार्ग बनाने की घोषणा की थी। उपमुख्यमंत्री के इस घोषणा के बाद महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम काम में लग गया है। वर्धा के समृद्धि महामार्ग से शुरू होने वाला यह महामार्ग गोवा सीमा पर स्थित पत्रादेवी पर समाप्त होने वाला है।

एमएसआरडीसी अगले डेढ़ से दो साल में शक्तिपीठ राजमार्ग परियोजना का वास्तविक काम शुरू करने की कोशिश कर रहा है। एमएसआरडीसी ने अब इस परियोजना को डिजाइन करने का निर्णय लिया है। वहीं सलाहकार नियुक्त करने के लिए पिछले सप्ताह एक निविदा आमंत्रित की गई है। इस टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने के बाद सलाहकार का चयन किया जाएगा। उसके बाद सलाहकार द्वारा योजना तैयार की जाएगी और अनुमोदित की जाएगी। उसके बाद निर्माण के लिए टेंडर को अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर निर्माण शुरू किया जाएगा।

2028-29 में बनकर होगा तैयार 

महामार्ग के निर्माण के पहले की पूरी प्रक्रिया को पूरा करने और काम शुरू करने में कम से कम दो साल लगने की संभावना है। काम शुरू होने के समय से काम पूरा होने में पांच से सात साल लगने की संभावना है। इसलिए नागरिकों को नागपुर से गोवा की यात्रा के लिए कम से कम 2028-29 तक इंतजार करना होगा।

760 किलोमीटर लंबा होगा महामार्ग

नागपुर से गोवा हाईवे का निर्माण समृद्धि हाईवे की तर्ज पर किया जाएगा। 760 किलोमीटर लंबा राजमार्ग विदर्भ के वर्धा से शुरू होगा और सिंधुदुर्ग-गोवा सीमा पर पत्रादेवी पर समाप्त होगा। वर्धा से यह मार्ग समृद्धि के जरिए नागपुर से जुड़ जाएगा। यह मार्ग 12 जिलों नागपुर, वर्धा, यवतमाल, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, बीड, उस्मानाबाद, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग से होकर गुजरेगा। इस राजमार्ग से विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र और कोंकण जुड़ेंगे।

75 हजार करोड़ होगी लागत

उपराजधानी से राजधानी के बीच बन रहे 701  समृद्धि हाईवे के लिए की कुल लागत 55 हजार करोड़ रुपये है। वहीं नागपुर से गोवा हाईवे पर 75 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। आज सड़क मार्ग से नागपुर से गोवा जाने में 21 से 22 घंटे का समय लगता है। यह दूरी 1000 किमी से अधिक है। हालांकि, इस हाईवे के पूरा होने के बाद यह दूरी 760 किमी हो जाएगी और यात्रा का समय 20 से 21 घंटे से घटकर केवल आठ से दस घंटे ही रह जाएगा।