logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

दो फाड़ होने की कगार पर शहर शिवसेना! कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत चतुर्वेदी पर लगाया प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बनाने का आरोप


नागपुर: अपने इतिहास की सबसे बड़ी टूट से जूझ रही शिवसेना (Shivsena) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की बगावत का झटका अभी समाप्त नहीं हुआ था कि, उपराजधानी में पार्टी दो फाड़ होने की कगार पर पहुँचती दिख रही है। शहर संपर्क प्रमुख दुष्यंत चतुर्वेदी (Dushyant Chaturvedi) की कार्य प्रणाली और शहर में एकाधिकार से पार्टी के कार्यकर्ता नाराज है। वहीं पोल के मौके पर युवा सेना आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के सिटी दौरे पर उन्हें कार्यकर्ताओं से दूर रखने को लेकर पार्टी नेताओं में नाराजगी आखिरी चरम पर पहुंच गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि, जल्द से जल्द पार्टी आलाकमान ने इसपर ध्यान नहीं दिया तो जल्द ही कई वरिष्ठ नेता पार्टी को छोड़ शिंदे गुट या अन्य पार्टियों में शामिल हो सकते हैं। 

नेताओं ने लगाया प्राइवेट लिमिटेड बनाने का आरोप 

शिवसेना नेताओं ने चतुर्वेदी पर पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बना डालने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, सालों से जिन नेताओं ने संघ के गढ़ में पार्टी को जिन्दा रखा और लगातर बढ़ाने का प्रयास किया उन्हें दरकिनार कर नए नेताओं को आगे रखा जा रहा है। शिवसैनिकों का आरोप है कि चतुर्वेदी पार्टी नेताओं को छोड़कर कांग्रेस से आए दीपक कापसे को लगातार बढ़ा रहे हैं। हालत ऐसे हो गए हैं कि, लगता है कापसे और नितिन तिवारी के अलावा शहर में कोई नेता ही नहीं है जिसके कारण पार्टी चल रही है। 

नेताओं को आदित्य से नहीं मिलने दिया 

पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि, दुष्यंत और उनकी कंपनी ने युवासेना प्रमुख आदित्य के दौरे पर किसी भी शिवसैनिकों से मिलने नहीं दिया। उनसे दूर रखा जिसके कारण वह अपनी शिकायत और समस्या उन्हें बता नहीं पाएं। इसी के साथ पार्टी को पुराने नेताओं को लगातार यह दिखाने की कोशिश हो रही है कि मातोश्री में उनकी कितनी पहुंच है। इसी में अपने भरोसेमंद कापसे को वहां ले जाना भी शामिल है। 

कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी 

पिछले कई दिनों में शिवसेना के कई नेता पार्टी को अलविदा कह शिंदे गुट या अन्य किसी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। पिछले दिनों शहर के सहसंपर्क प्रमुख  मंगेश काशीकर अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उसके पहले तुमने और जायसवाल भी शिंदे गुट में शामिल ही चुके हैं। पार्टी में हो रही गुटबाजी को देखते हुए पूर्व उपमहापौर शिखर सवारबांधे सहित कई नेता दूसरे दलों में शामिल हो चुके हैं। 

साखरे जल्द कर सकते हैं जय महाराष्ट्र 

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे सुरेश साखरे ने 2020 में बीएसपी छोड़ शिवसेना का दामन थमा था। उस समय लगा था कि, वह शिवसेना के लिए गेम चेंजर साबित होंगे। उनके आने से मनपा चुनाव में पार्टी को दलित वोटों का बड़ा फायदा होगा। हालांकि, चतुर्वेदी के कार्य पद्धति से साखरे खुद को बहुत असहज महसूस कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो उन्होंने शिवसेना को जय महाराष्ट्र करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। आने वाले कुछ दिनों में वह भगवा गमछा अपने कंधे से उतार देंगे। 

यह भी पढ़ें:

गणेश मंडलों को मिलेगी सस्ती बिजली; महावितरण ने लिया निर्णय, दरें भी की जारी