logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शॉर्टकट से देश का विकास नहीं होता, पीएम बोले- अपने स्वार्थ के लिए कुछ राजनीतिक दल अर्थव्यवस्था को तबाह करना चाहते हैं


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक बार फिर मुफ्त की घोषणा करने वाली राजनीतिक दलों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए शॉर्टकट अपना रहे हैं। वह जनता के टैक्स का पैसा लूटकर देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करना चाहते हैं।" नागपुर (Nagpur) के मिहान (Mihan) में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं आपको शार्टकट पॉलिटिक्स के खिलाफ आगाह करना चाहता हूं। शॉर्टकट अपनाने वाले राजनेता देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। जो लोग झूठे वादे करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं, वे सरकार नहीं बना सकते। मैं उनसे विकास के महत्व को समझने का आग्रह करता हूं।”

देश को भीतर से खोखला करने का प्रयास

प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं आज भारत के हर युवा से आग्रह करूंगा, हर टैक्स पेयर से आग्रह करूंगा। ऐसे स्वार्थी राजनीतिक दलों और स्वार्थी राजनीतिक नेताओं का खुलासा कीजिए। जो आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाली कुनीति लेकर चल रहे हैं। वे इस देश को भीतर से खोखला कर देंगे।"

देखें पूरा वीडियो: