logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

1 दिसंबर से बिना HSRP वाहनों पर सख्त कार्रवाई तय, नागपुर में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 60 प्रतिशत वाहन


नागपुर: नागपुर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर तय की गई है, लेकिन अब भी 60 प्रतिशत वाहन चालकों ने इसे नहीं लगवाया है। परिवहन विभाग के बार-बार चेतावनी देने और चार बार डेडलाइन बढ़ाने के बावजूद लोगों का रुझान ठंडा बना हुआ है।

राज्यभर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की प्रक्रिया 2019 से जारी है, लेकिन जागरूकता की कमी और वाहन मालिकों की उदासीनता के चलते अब भी लाखों वाहन पुराने नंबर प्लेट पर चल रहे हैं। नागपुर जिले में स्थिति और चिंताजनक है. ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ 39.82% और शहरी क्षेत्र में 39.49% वाहनों पर ही HSRP लगाई गई है। परिवहन विभाग के अनुसार, अब भी करीब 8.5 लाख वाहन बिना सुरक्षा प्लेट के सड़कों पर हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 1 दिसंबर के बाद नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बिना HSRP वाले वाहनों पर 1500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। विभाग का कहना है कि HSRP न केवल वाहन चोरी रोकने में मददगार है बल्कि फर्जी नंबर प्लेट और अपराध नियंत्रण के लिए भी अहम है।

सख्ती की तैयारी के बीच अब परिवहन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है और डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि जो वाहन अब भी बिना प्लेट के हैं, उन्हें तुरंत अपडेट कराया जाए। विभाग का दावा है कि अंतिम सप्ताह में आवेदन की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन लापरवाह वाहन चालकों पर अब शिकंजा कसना तय है।