logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सर्वे सूची धांधली प्रकरण: विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी अधिकारियों, पिडित नागरिक को किया तलब


नागपुर: पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाले वेकोलि कामठी उपक्षेत्र अंतर्गत सर्वे सूची धांधली प्रकरण को लेकर विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने 12 अगस्त को विभागीय आयुक्त कार्यालय में प्रकरण से जुड़े सभी अधिकारियों एवं पिडित नागरिक को तलब किया है.

एकीकृत इंदर-कामठी डीप ओपन कास्ट माईस सीमा क्षेत्र में स्थित इंदर कालरी नंबर 6 की सर्वे सूची धांधली प्रकरण की सुनवाई 12 अगस्त को होने वाली है. जिसमें WCL, PWD, पुनर्वास विभाग, जिलाधिकारी, तहसीलदार सभी की उपस्थिति रहने वाली है. इस सर्वे सूची धांधली प्रकरण के साथ चार नंबर दफाई, गोडेगांव पुनर्वास प्रकरण को लेकर भी चर्चा होने वाली है. 

इसी प्रकरण को लेकर भाजपा नागपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष उदयसिंह यादव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने विभागीय आयुक्त से मुलाकात एवं ज्ञापन देने के बाद उपरोक्त जानकारी दी है.