logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मालगाड़ी से पेट्रोल-डीजल चुराने वाली टोली गिरफ़्तार,दो रेलकर्मी भी शामिल


नागपुर - रेलवे सुरक्षा बल की सीआइबी की टीम ने बोरखेड़ी साइडिंग पर मालगाड़ी से पेट्रोल और डीजल चुराने वाली एक टोली को रंगे हांथों  गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 2 रेल कर्मियों समेत 3 लोगों को पकड़ा गया है। जिनके पास से 74 लीटर पेट्रोल और 94 लीटर डीजल सहित एक गाड़ी भी जब्त की गई है। दरअसल रेलवे पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि कुछ आरोपी मालगाड़ी से पेट्रोल और डीजल की चोरी किये जाने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशुतोष पांडे ने अपनी रेलवे सुरक्षा बल की सीआईबी टीम को जांच करने के आदेश दिए थे। 

इस जांच के दौरान ही टीम ने फिल्मी स्टाइल में बुधवार तड़के बोरखेड़ी परिसर में छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो रेलकर्मी भी शामिल है। आरोपियों में कृष्णा हजारे, देवेंद्र सिंह और विनोद पिंपलकर का समावेश है। आरोपी कृष्णा और देवेंद्र पॉइंटमैन के तौर पर रेलवे कर्मचारी हैं। जबकि आरोपी देवेंद्र बोरखेड़ी में बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता है। वह चोरी किये गए इस डीजल को ट्रक वालों को सस्ते दर पर बेचता था। बोरखेड़ी से हर दूसरे दिन डीजल और पेट्रोल की मालगाड़ी आती है। 
 
दोनों रेलकर्मी मौका देख कर किसी बैगन का बोल्ट ढीला करके कैन में पेट्रोल और डीजल जमा कर लेते थे। सूत्रों की मानें तो आरोपी पिछले 12 वर्षों से इस गोरख धंधे को अंजाम दे रहे थे. जिसका पर्दाफाश रेलवे सुरक्षा बल की सीआईबी की टीम ने किया है। इस पूरी कार्यवाही में 74 लीटर पेट्रोल और 94 लीटर डीजल सहित एक कार भी बरामद की गई हैं । इस मामले को आगे की कार्यवाही के लिए आरपीएफ अजनी थाने को सौंपा गया है।