logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: फुटाला तालाब में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज


नागपुर: अंबाजरी पुलिस थाना क्षेत्र के फुटाला तालाब में  एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय हर्ष सहारे, निवासी इंदौरा जरीपटका के रूप में हुई है। पुलिस ने आकस्मिक मौत के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

तालाब में एक शव तैरते हुए दिखाई देने पर नागरिकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अंबाजरी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हर्ष सहारे 7 नवंबर से अपने घर से लापता था। परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को दी थी। रविवार को जब उसका शव फुटाला तालाब में मिला, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।अंबाजरी पुलिस ने बताया कि फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

देखें वीडियो: