logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सड़क पर अचानक धधक उठी कार; परिवार की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना, जयताला मार्ग पर रात को मचा हड़कंप


नागपुर: जयताला मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार अचानक धधक उठी। कार सवार परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। यह घटना  बीती रात करीब 8 बजे भेंडे लेआउट इलाके की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवीन सोनेगांव के प्रसाद सोसाइटी निवासी हरीश पांडे  अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से गणेश उत्सव देखने निकले थे। जयताला रोड पर अचानक कार के बोनट से धुआं उठने लगा और तेज गंध आने लगी। स्थिति को भांपते हुए हरीश पांडे ने तुरंत कार रोक दी और सभी को बाहर निकाल लिया। कुछ ही सेकंड बाद कार में आग लग गई और लपटें उठने लगीं।

सूचना मिलते ही त्रिमूर्ति नगर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रतापनगर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंकज बोडसे भी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस आग में परिवार तो सुरक्षित बच निकला, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने लोगों को दहला दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।