logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वंचित ने बचाई अपनी सत्ता: संगीता अधाऊ अध्यक्ष, सुनील फाटकर उपाध्यक्ष चुने गए


अकोला: प्रकाश अंबेडकर की वंचित ने अकोला जिला परिषद में सत्ता बरकरार रखी। वंचित की संगीता अधाऊ को अध्यक्ष चुना गया, जबकि सुनील फाटकर उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं इस चुनाव में भाजपा सदस्य अनुपस्थित रहे। 

अकोला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करने के लिए आज अकोला जिला परिषद की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। संगीता अधाऊ ने वंचित से अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया, जबकि किरण अवताडे ने महाविकास अघाड़ी के लिए आवेदन किया। सुनील फाटकर ने वंचित से उपाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया था।

53 सदस्यीय अकोला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर वंचित की संगीता अधाऊ ने 25 मत हासिल कर जीत हासिल की। माविया के उम्मीदवार को 23 सीटें मिली हैं. सुनील फाटकर 25 मतों से उपाध्यक्ष चुने गए। पिछली बार की तरह भाजपा के पांच सदस्य अनुपस्थित रहे। इसने वंचितों की जीत का मार्ग प्रशस्त किया।