logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

बाप नहीं "निर्दयी" बेटी थी इसलिए बच्ची को ट्रेन में सोता हुआ छोड़ दिया,तर्क तीन बच्चों को पाल नहीं सकता


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक पिता ने एक गाड़ी के जनरल कोच में नींद की अवस्था में ही अपनी  सवा साल की मासूम बच्ची को छोड़ दिया। और घर जाकर उसने बच्ची के गुम होने की कहानी भी रची. नागपुर पहुंचकर उनसे बेटी की गुमशुदगी की  शिकायत भी दर्ज करवाई। लेकिन जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसकी पूरी पोल खोल दी।लोहमार्ग पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी  कृष्णकुमार कोसले 7 नवंबर को अपनी गर्भवती पत्नी और बेटी के साथ नागपुर रेलवे स्टेशन पर आया था । मौका देखकर आरोपी ने खुद ही अपनी सवा साल की मासूम बच्ची को प्लेटफार्म नंबर दो पर नागपुर जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस की आखिरी जनरल बोगी में छोड़ दिया था। बच्ची सोई हुई थी इसलिए किसी को कुछ भी नहीं समझा। उसके कुछ बाद बाद आरोपी कृष्ण कुमार अपनी पत्नी के पास पहुंचा और उसने बच्ची के गुम होने की जानकारी दी जिसे सुनकर उसकी पत्नी  बेचैन होकर रेलवे स्टेशन पर इधर-उधर भागने लगी उसकी स्थिति को देखते हुए लोगों ने उसे घर ले जाने के लिए कहा।कृष्ण कुमार ने  किसी तरह पत्नी को मनाया। और बिना शिकायत दर्ज कराये पत्नी को घर ले कर चला गया । जब रिश्तेदारों ने घर जाकर बच्ची के बारे में पूछताछ की तब उसने उसके गुम होने के बारे में झूठी कहानी बताई परंतु आशंका होने पर रिश्तेदारों ने जब उससे पूछा कि इस बारे में तुम ने रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं करवाई तो वह दोबारा नागपुर पहुंचा और शांति नगर पुलिस थाने में बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई । मामले की जांच के दौरान ही आरोपी ने बताया था कि इतवारी रेलवे स्टेशन से बच्ची गायब हुई है जिसके बाद जब जीआरपी ने जांच की तो आरोपी नागपुर रेलवे स्टेशन पर बच्ची को ट्रेन में छोड़ते वो खुद सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बच्ची को ट्रेन में छोड़ने की बात कबूल की। पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसे पहले से एक बेटा और बेटी है.ऐसे में उसकी पत्नी फिर से गर्भवती हो गई है.वह तीन बच्चों का पालन-पोषण करने में असमर्थ है इसलिए उसने ऐसा किया।पहले उसने बताया की बच्ची उससे ईतवारी रेल्वे स्टेशन से छूटी है लेकिन कड़ाई से की गई पूछताछ में उनसे अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस में बच्ची को छोड़ने की बात क़बूल की.जिसके बाद में पुलिस ने अमरावती एक्सप्रेस के रूट में आने वाले सभी स्टेशनों पर  जाकर जांच भी की है लेकिन बच्ची का कोई भी पता नहीं चल सका है। रेलवे पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस बच्ची के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत जीआरपी नागपुर से संपर्क करें।