logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मामूली बात पर हुई बहस पर गार्ड ने वेटर का चीरा गला


नागपुर: कन्हान थाना क्षेत्र में मामूली बात पर हुई कहासुनी को लेकर एक गार्ड ने ढाबे में काम करने वाले वेटर का सब्जी काटने वाले चाकू से गाला चीरकर हत्या कर दी। इस घटना में मौके पर ही वेटर की मृत्यु हो गई। मृत वेटर की पहचान राजू दुबे (50) के रूप में की गई है। हत्या करने के बाद आरोपी अमन श्रीवास्तव (22) मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह वारदात  राष्ट्रीय महामार्ग 44 पर स्थिति यश ढाबे में हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना की रात दोनों के बीच दारू पीने के बाद आपसी विवाद हुआ, जिसमें अमन श्रीवास्तव के द्वारा राजू दुबे से दो बार झड़प हुई, परंतु ढाबे के अन्य कर्मचारियों के द्वारा बीच बचाव करने के बाद मामला शांत कर दिया गया। परंतु रात लगभग 3.30 बजे दोनों का फिर से विवाद हुआ, जिसमें अमन ने राजू दुबे पर सब्जी काटने वाले चाकू से सिर,पैर,कान सहित अन्य अंगों पर वार किया गया। जिसमें राजू दुबे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलने पर कन्हान थानेदार विलास काडे अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। वहीं थोड़ी देर के बाद ही पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञात हो कि कन्हान थाना अंतर्गत एक माह के भीतर हत्या की दो घटनाएं हो चुकी है। घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल माकणीकर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी मुख्तार बागवान के द्वारा भी घटनास्थल का दौरा किया गया।