logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एक धार्मिक चोर की करतूत पहले मंदिर से उठा ले गया हनुमानजी की गदा पछतावा होने पर वापस छोड़ गया


नागपुर-नागपुर शहर से सटे कन्हान में चोरी की एक हैरतअंगेज कहानी सामने आयी है.इस मामले में चोर का धार्मिक पक्ष दिखाई देता है.यह चोर दोपहर के समय जब मंदिर में कोई नहीं होता है तो हनुमानजी की मूर्ति की पीतल की गदा और अगरबत्ती लगाने का स्टैंड चुरा ले जाता है लेकिन एक दिन बाद ही जब उसे अपनी गलती का पछतावा होता है तो उसे अगले ही दिन मंदिर छोड़ जाता है.यह घटना 8 अक्टूबर की दोपहर की है.संदीप लक्षणे नामक युवक दोपहर के समय मंदिर में पहुंचता है.वह मंदिर में पूजा करता है हनुमान जी की मूर्ति को प्रणाम करता है यहाँ तक की प्रसाद भी खाता है लेकिन इसी बीच मंदिर में किसी को मौजूद नहीं देख वह मंदिर में रखी पीतल की गदा चुरा ले जाता है.

इस घटना की शाम जब मंदिर के पुजारी और कुछ अन्य भक्त मंदिर पहुंचते है तो उन्हें गदा गायब दिखाई देती है जिसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखे जाते है तो चोर की सारी हरकत दिखाई देती है.इसके बाद कन्हान पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जाती है. पुलिस मामले की जाँच कर ही रही होती है की अगले दिन ख़बर आती है की मंदिर से जो सामान चोरी हुआ है वह वापस अपने स्थान पर मिला है.चोरी के इस मामले में यह दिखाई पड़ता है की अपनी गलती का एहसास होने के बाद चोर गदा को वापस मंदिर में रख जाता है.
बहरहाल इस मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार किया है.