logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात, सीएम बोले - मैं भी हूं गुरु नानक नाम लेवा


नागपुर: सिख धर्म की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों ने सीएमओ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस अवसर पर सिख संस्थाओं ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समागम में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताया।

दो दिन तक चलने वाले इस आयोजन में कीर्तन दरबार और गुरु इतिहास पर विशेष रूप से प्रकाश डाला जाएगा। इस संदर्भ में महाराष्ट्र राज्य पंजाबी साहित्य अकादमी (अल्पसंख्यक विकास विभाग) के सदस्य स. राजवंतपाल सिंह तुली (गोल्डी तुली) और  स. गुरमीत सिंह खोखर, मुख्य सेवादार गुरुद्वारा कालगीधर दरबार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिख धर्म से संबंधित कुछ मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं गुरुनानक नाम लेवा हैं और गुरु महाराज के समागम के लिए राज्य सरकार किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने देगी।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने यह मुद्दा भी उठाया कि महानगर के दो मुख्य चौक, जिनके नाम गुरुनानक देव जी और गुरु गोबिन्द सिंह जी पर रखे गए हैं, उनके मेट्रो स्टेशनों पर इन नामों का उल्लेख नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नाम अपडेट करने के निर्देश देने की बात कही।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य मलकीत सिंह बल, स. परमजीत सिंह भाटिया, स. गजेंद्र सिंह लोहिया, स. दविंदर सिंह, स. परमवीर सिंह, स. रणजीत सिंह ताक, स. तजिन्दर सिंह, स. गुरुदियाल सिंह पढ्ढा, स. सुखविंदर सिंह गिल, आनंद गुडवानी (अमृत वेला ट्रस्ट), राजेश मुनियार, स. संदीप सिंह गुरु गोबिंद सिंह जी सेवा दल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

गुरु तेगबहादुर जी की शहादत सिख इतिहास और धार्मिक स्वतंत्रता के संघर्ष का प्रेरणादायक अध्याय है। खासकर महाराष्ट्र में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के अंतर्गत 6 और 7 दिसंबर को बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इसके भव्य समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। जिसके लिए सरकारी आदेश (जीआर) जारी किया जा रहा है। 

अनुमान है कि इस अवसर पर विदर्भभर से तीन लाख से अधिक संगत उपराजधानी नागपुर में पहुंचेगी। इसके लिए बड़े पैमाने पर आवास एवं अन्य सुविधाओं की आवश्यकता होगी, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई है। सीएम ने समाजिक आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।