logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आ रहे प्रधानमंत्री, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3500 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। पीएम को दौरे को देखते हुए नागपुर पुलिस ने भी कमर कस ली है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शहर में 3500 हजार से ज्यादा अधिकारी और कर्मियों को तैनात किया गया है। जो पीएम के दौरे के दौरान चप्पे-चप्पे की खबर रखेंगे। इसी के साथ सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भी जिस रास्ते से पीएम का काफिला गुजरेगा उस पर नजर रखी जाएगी। बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आयुक्त अमितेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी। 

सीसीटीवी से भी रहेगी नजर 

आयुक्त ने बताया कि, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर नागपुर पुलिस पूरी तरह तैयार है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पूरे रूट पर नजर रखी जा रही है। वहीं अगर कही जरुरत पड़ी तो और भी सीटीटीवी लगाए जाएंगे। आयुक्त ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी तरह की यातायात व्यवस्था में दिक्कत न हो इसके लिए योजना बनाई गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, रविवार को दौरा होने के कारण सडको पर वाहनों की संख्या कम होगी, लेकिन इसके बावजूद हमने पूरी तैयारी की हुई है। 

अपराधियों पर हमारी पैनी नजर 

शहर की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कुमार ने कहा, अपराधियों पर हमारी पैनी नजर है। एनपीडीएस के तहत या अन्य धाराओं के तहत जो अपराधी जेल से बाहर आयें हुए हैं, उन पर हम अपनी नजर बनाए हुए हैं। इसी के साथ जरुरत के हिसाब से सभी पर प्रतिबंधित कार्रवाई भी की जा रही है।" 

रेलवे स्टेशन पर चौकचौबंध 

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान नागपुर रेलवे स्टेशन भी पहुंचने वाले हैं। जहां वह बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडे दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस ने आज रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जाया लिया।  इस दौरान पुलिस आयुक्त सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी वहां मौजूद रहे।