logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: गुंढरी में तीन साल से जारी समस्या का दो दिनों में हुआ समाधान, मीडिया के हस्तक्षेप से प्रशासन को लेना पड़ा एक्शन


नागपुर: पारशिवनी पंचायत समिति अंतर्गत आने वाली गट ग्राम पंचायत गुंढरी के सोनेघाट गांव में जगह जगह गोबर के ढ़ेर एवं मवेशियों के कारण नागरिकों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर पंचायत समिति पारशिवनी एवं ग्राम पंचायत प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से सोनेगांव में कुछ किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं.

सोनेगांव में इन दिनों छोटे बच्चों को गोबर एवं मवेशियों के कारण उठने वाली गंध के कारण बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर पंकज आमले नामक नागरिक के द्वारा पिछले 3 साल से की जा रही शिकायत पर ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था. 

प्रकरण को लेकर जब मिडिया कर्मियों ने मामले में हस्तक्षेप किया तो, 3 साल की समस्या का 2 दिन में समाधान हो गया. इस संदर्भ में ग्राम पंचायत प्रशासन ने कई किसानों को मवेशियों का ठीहा एवं गोबर हटाने को लेकर 7 दिनों का नोटिस जारी किया है, अन्यथा एफआईआर करने की चेतावनी दी है.