logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गोंदिया में सामने आया दुनिया को हैरान करने वाला मामला,चार महीने की बच्ची की अन्ननलिका में मिले 6 पत्थर,डॉक्टर के मुताबिक ऐसा केस कभी देखा सुना नहीं


गोंदिया- चिकित्सा क्षेत्र में दुनिया हैरान करने वाला गोंदिया में सामने आया है.एक चार महीने की बच्ची की अन्ननलिका में 6 पत्थर के टुकड़े मिले है.इस बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा केस उन्होंने न किसी किताब में पढ़ा और न ही कभी सुना। दरअसल ऐसा मामला आज तक दुनिया में कहीं सामना नहीं आया.खास है की जिस बच्ची की अन्ननलिका से 6 पत्थर निकाले गए है वह पूरी तरह से स्वस्थ है.खास यह भी है की इतनी जटिल प्रक्रिया होने के बावजूद बड़ी आसानी ने पत्थरों को निकाला गया है.
बच्ची का इलाज करने वाले डॉ विकास जैन के मुताबिक जो मामला उनके आँखों के सामने आया है.वैसा दुनिया में कभी देखा गया.एक चार महीने की बच्ची जो मां के दूध के अलावा कुछ खा-पी नहीं सकती शरीर की अन्ननलिका से चार से पांच एमएम लंबाई के 6 पत्थर निकलना न केवल चौंकाने वाला है बल्कि हैरान करने वाला है.

गोंदिया जिले की सालेकसा तहसील के लाटोरी नामक गांव में रहने वाले एक गरीब दंपति की चार महीने की बालिका को कफ की शिकायत थी.परिवार वालों ने उसे स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। और केकड़े के चूरन का सीरप भी दिया लेकिन उसे आराम नहीं मिला। जिसके बाद बच्ची के माता पिता उसे इलाज के लिए गोंदिया ले जाया गया.यहाँ कई डॉक्टरों से उसे देखा एक डॉक्टर ने निमोनिया होने के संदेह के चलते एक्सरे  करवाया गया जब एक्सरे और सिटी स्कैन की रिपोर्ट आयी तो डॉक्टर के भी होश उड़ गए.

अन्ननलिका से 6 पत्थर निकालना आसान काम नहीं था.ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों ने कई तरह के प्लान बनाये।एक जरिया था पेट या छाती के रास्ते को चीरकर पत्थर निकाले जाये।लेकिन बच्ची की क़िस्मत अच्छी थी की इसकी नौबत नहीं आयी.डॉ जैन और उनकी टीम ने डोरमिया बास्केट की मदत से बड़ी आसानी से चार से छह एमएम के पत्थर बाहर निकाले।

ऑपरेशन के बाद बच्ची को निगरानी में रखा गया.जो पूरी तरह से स्वस्थ है.जो बच्ची बिस्कुट भी नहीं खास सकती उसके पेट में पत्थर कैसे गए होंगे इसे लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है.कहीं किसी ने बच्ची की जान लेने के इरादे से उसके मुँह में पत्थर तो नहीं डाले यह संदेह होने के कारण पुलिस में मामला भी दर्ज कराया गया है.