logo_banner
Breaking
  • ⁕ NMC Election 2026: भाजपा का घोषणापत्र जारी; विदेशी दूतावास, मेट्रोपोलिटन, शुन्य कार्बन फुटप्रिंट शहर जैसे किये वादे ⁕
  • ⁕ Bhandara: लाखनी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा, करीब 20 लाख रुपये का माल जब्त ⁕
  • ⁕ Parshivni: तीन माह में टूट गई 10 लाख की सड़क, घाटपेढ़री गांव में घटिया निर्माण करने का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच और कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ फडणवीस के अमरावती दौरे पर यशोमती ठाकुर का तीखा हमला, कहा - महायुति का उद्देश्य सिर्फ सत्ता और पैसा ⁕
  • ⁕ Bhandara: खराशी गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात चार दुकानों में सेंध, गांव में दहशत का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: अत्याधिक ठंड का अरहर की फसल पर बुरा असर; अचलपुर तहसील में उत्पादन में बड़ी गिरावट ⁕
  • ⁕ Akola: अकोला महानगर पालिका चुनाव; भाजपा का 'नवसंकल्पनामा' ⁕
  • ⁕ चांदी के भाव में उछाल का दौर जारी; नागपुर सराफा बाजार में 2,53,500 प्रति किलो पर पहुंची चांदी ⁕
  • ⁕ Bhandara: लाखोरी गांव के पास घूम रहे तीन भालू, इलाके में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नकली एमडी बिक्री विवाद में युवक पर जान लेवा हमला, चाकू मार कर किया गंभीर रूप से घायल ⁕
Nagpur

उपराजधानी नागपुर के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में ठंड का असर लगातार जारी है। गुरुवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। नागपुर सहित विदर्भ के अन्य जिलों में ऐसी ही स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग ने बताया कि यह गिरावट पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण हुई, जिससे आसपास के ठंडे क्षेत्रों से ठंडी हवाएँ शहर की ओर बढ़ रही हैं। इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे दिन का मौसम ठंडा और शुष्क रहा।

नागपुर सहित विदर्भ के अन्य जिलों में भी यही स्थिति बनी हुई है। 10.8 डिग्री के साथ गोंदिया सबसे ठंडा जिला रहा। इसी के साथ यवतमाल, वाशिम में तापमान 11 से थोड़ा ज्यादा बना हुआ है।  रात के समय तेज ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रात का तापमान और कम हो सकता है, जबकि दिन में हल्की धूप और ठंडी हवाओं का मिश्रित प्रभाव रहेगा। ठंड बढ़ने के कारण नागरिक गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।  

देखें वीडियो: