logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

पति को चाकू दिखाकर ट्रक ड्राइवर ने महिला का किया अपहरण, खुद को बचाने चलते ट्रक से कूदी


नागपुर: ट्रक ड्राइवर और उसके साथी ने पहले पीड़िता के पति के साथ मिलकर दारु पी। इसके बाद चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर महिला का अपहरण कर लिया। इसी बीच खुद को बचाने के लिए चलते ट्रक से कूद गई। महिला को कूदते देख लोगों ने ट्रक का पीछा किया और आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पकडे गए आरोपियों की पहचान इरशाद फ़इन खान (39, बेगमबाग कालोनी, उज्जैन मध्य प्रदेश) और विष्णु बगदूजी चव्हाण (21, गांव रुदयाल, तहसील जालदा, उज्जैन) के रूप में की गई है। पीड़िता मध्यप्रदेश निवासी बताई जा रही है। 
 
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता और उसके पति का परिवार वालों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में दोनों अपने घर से निकला गए। इस दौरान रास्ते में दोनों ने ट्रक क्रमांक MP17 HH 2684 ड्राइवर से लिफ्ट मांगी। ट्रक ड्राइवर ने उन्हें बताया कि वह नागपुर जा रहा है। पीड़िता का पति बेरोजगार था, उसने सोचा की नागपुर में जाकर कोई काम धंधा कर लेगा। इसी को ध्यान में रखते दोनों ट्रक में सवार हो गए। 
 
रास्ते में आते आरोपी ड्राइवर ने वाड़ी थाना अंतर्गत एक ढाबे पर ट्रक रोका और पीड़िता के पति के साथ जमकर शराब पी। शराब पीने के जब वापस ट्रक में चढ़ने लगा तो उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और महिला को लेकर चल दिए। वहीं पति को चढ़ते नहीं देख पीड़िता ने चलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान पीड़िता को हल्की चोंट लगी है। 
 

लोगों ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ा 

 
महिला के कूदते ही ट्रक ड्राइवर वहां से फरार हो गए। पीड़िता को चलते ट्रक से कूदते देख वहां मौजूद लोगों को समझने में देर नहीं लगी। लोगों ने ट्रक का पीछाकर सदर में आरोपी ट्रक ड्राइवर और उसके साथी को पकड़ा लिया। इस दौरान लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की। 
 

अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजा

 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर वाडी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 366, 354, 506(ब) सहित विविध धाराओं में मामले दर्ज कर अदालत में पेस किया, जहां अदालत ने दोनों को पुलिस रिमांड में भेज दिया।