logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

DCM ने जो गाड़ी चलाई उसकी PUC थी समाप्त, फोटो वायरल होते ही गाड़ी मालिक ने 24 घंटे में नया सर्टिफिकेट करवाया जारी


नागपुर: समृद्धी महामार्ग के निरीक्षण दौरे के तहत सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिस वाहन का इस्तेमाल किया था. उसका प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्रा (पीयूसी) तीन महीने पहले समाप्त हो जाने की जानकारी निकल कर सामने आयी है. यह जानकारी एम परिवहन एप के माध्यम से सामने आयी थी. रविवार को यह जानकारी निकल कर सामने आयी इसके अगले दिन यानि आज सोमवार को पीयूसी का नवीनीकरण कर लिया गया है. इसी वाहन में सवार होकर नागपुर से शिर्डी तक सीएम-डीसीएम ने निरीक्षण किया था. 

नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग का आगामी 11 दिसंबर को पीएम के हाथों लोकार्पण होगा। सीएम-डीसीएम ने महामार्ग के निरीक्षण के लिए जिस वाहन का इस्तेमाल किया गया था उसे लेकर विवाद उस समय शुरू हुआ जब महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर सवाल उपस्थित किया गया.यह वाहन डीसीएम के करीबी और भाजपा के पूर्व नगरसेवक वीरेंद्र कुकरेजा के परिवार से जुडी कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है.

डीसीएम द्वारा चलाई गई लक्ज़री गाड़ी एमएच 49 बीआर 0007) की प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) की समयवधि 25 अगस्त 2022 को ही खत्म हो चुकी थी.इसके बाद सीएम-डीसीएम ने बिना पीयूसी के अनुमति वाली कर चलाई ऐसी खबरें मीडिया में चली.जिसके बाद इसके अगले ही दिन यानि सोमवार 5 दिसंबर 2022 को  को गाड़ी के मालिक (कुकरेजा इन्फ्रास्ट्रक्चर) द्वारा पीयूसी का नवीनीकरण किया गया.अब पीयूसी सर्टिफिकेट 4 दिसंबर 2023 तक वैलिड रहेगा। 

वाहनों के लिए लागू नियम के तहत गाड़ियों से होने वाले प्रदुषण को रोकने के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट बंधनकारक है.ऐसा नहीं होने पर 2 हजार रूपए के दंड का प्रावधान है.