logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कन्हान थाने की नई ईमारत का रास्ता साफ़, तीन करोड़ में होगा निर्माण


कन्हान: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले कन्हान थाने की नई इमारत (Kanhan Police Station New Building) बनने का रास्ता साफ हो गया है। जिसके तहत राज्य सरकार ने थाने की इमारत को बनाने के लिए  3 करोड़ रुपए की लागत से होने जा रहा है। इसको लेकर महाराष्ट्र स्टेट पुलिस हाउसिंग एंड वेलफेयर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने टेंडर निकाल दिया है।

छह साल के बाद निकला टेंडर


इसी को लेकर  कन्हान के पूर्व थानेदार सय्यद मौला एवं पूर्व कन्हान नप अध्यक्ष एड आशा पनिकर के द्वारा जुलाई 2016 में 0.49 हेक्टेयर आर जगह कन्हान पुलिस स्टेशन के नाम पर आवंटित करवाने में सफलता पाई थी। इसके बाद कन्हान थाने की इमारत बनाने को लेकर 6 साल के लंबे अंतराल के बाद महाराष्ट्र स्टेट पुलिस हाउसिंग एंड वेलफेयर कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा कन्हान एवं देवलापार थाने की इमारत बनाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है। इमारत बनाने को लेकर कुल 3 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें आने वाले समय में कन्हान पुलिस प्रशासन को नई इमारत मिल जाएगी।

नई इमारत में पुलिस कर्मचारियों के आवासों सहित डिप्टी एसपी  कार्यालय का समावेश रहेगा। वर्तमान समय में कन्हान थाने की  इमारत एकदम जर्जर हो चुकी है, तथा बारिश के समय पुरे थाने की इमारत टपकती है, जबकि महामार्ग क्रमांक 44 का पानी भी कन्हान थाने में घुसता है।

लगातार हो रही थी मांग 


ज्ञात हो कि कन्हान थाने का इतिहास 1932 से पुलिस चौकी के रूप में शुरू हुआ था, तथा 1973-74 में कन्हान थाना पूर्ण रूप से अस्तित्व में आया था। जिला परिषद की इमारत में किराए की बिल्डिंग में चलने कन्हान थाने की नई इमारत को लेकर समय समय पर स्थानीय नागरिकों के द्वारा ज्ञापन देने का दौर जारी रहा।