logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

पीएफआई का नागपुर शहर में कोई वजूद नहीं और न ही उससे जुड़ा एलर्ट पुलिस को मिला फिर भी वायटल इंस्टॉलेशन की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर-सीपी


 नागपुर-पीएफआई पर देश भर में शुरू कार्रवाई के बीच सोमवार को एक चौकाने वाली ख़बर सामने आयी थी जिसमे यह कहा गया था की इस संगठन के निशाने पर संघ और भाजपा के बड़े नेता निशाने पर थे.इतना ही नहीं संगठन के द्वारा नागपुर में विजयादशमी के अवसर पर होने वाले पथसंचलन की जानकारी निकाले जाने की जानकारी सामने आयी थी.इस ख़बर को लेकर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहां है की संघ से जुड़ा कोई इनपुट नागपुर पुलिस को हासिल नहीं हुआ है लेकिन संघ के मुख्यालय समेत शहर के वायटल इंस्टॉलेशन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है.समय-समय पर पुलिस द्वारा ऐसी अतिसंवेदनशील जगहों की सुरक्षा को लेकर पुलिस समय-समय पर आकलन करती है.अगर कोई घटना होती है तो पुलिस उससे निपटने के लिए पूरी तरह से तत्पर है.


पुलिस सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद होने की जानकारी भी कमिश्नर कुमार ने दी.उन्होंने बताया की नागपुर शहर में इन दिनों नवरात्रि का उत्सव शुरू है.जिसको लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है.और आने वाले समय में भी कई ऐसे आयोजन होंगे जिनकी सुरक्षा का जिम्मा भी संजीदगी के साथ उठाया जायेगा।
  
 
 
नागपुर शहर में इन दिनों बच्चा चोरी गिरोह के सक्रीय होने की अफ़वाह तेजी से फ़ैल रही है.इसे लेकर पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है आयुक्त के मुताबिक जरुरी है की नागरिक इसे लेकर सतर्क रहे इसलिए अनाउसंमेंट कर इस बारे में जनजागृति फैलाई जा रही है.