logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर का एक गणेश मंडल ऐसा है जिसका अध्यक्ष हर साल जेल जाता है,"जानना है क्यूँ" पढ़े ख़बर


नागपुर- यूँ तो गणेश उत्सव उत्साह और उमंग का उत्सव है जिसे लोग उन्मुक्त भाव से मनाते है.बीते दो वर्ष में कोरोना के संकट की वजह से लगाई गई पाबंदी के चलते उत्साह कम था मगर इस वर्ष भक़्त स्वतंत्र होकर गणेशोत्सव मना रहे है.इस उत्सव को मानाने में कोई विघ्न न हो इसलिए पुलिस मुश्तैद रहती है.कहीं-कही पुलिस की उदार छवि भी दिखाई देती है लेकिन नागपुर में हर वर्ष गणेश उत्सव के दौरान एक मंडल के अध्यक्ष और सदस्यों को हर साल गिरफ़्तार किया जाता है.वजह इस मंडल द्वारा स्थापित की जाने वाले गणेश मूर्ति और उसका विषय है.यह मंडल है चंद्रशेखर आज़ाद बहुउद्देशीय मंडल, जो आज ने वर्षो से अपने विवाद की वजह से चर्चा में रहा है.विवाद कुछ इस तरह का होता है की लगभग हर वर्ष इस मंडल के अध्यक्ष और सदस्यों को पुलिस न केवल गिरफ़्तार करती है बल्कि गणेश मूर्ति को भी जप्त कर लेती है.

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ,मंडल ने विवादों की श्रृंखला को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित गणेश प्रतिमा प्रदर्शित की.जिस वजह से पुलिस ने मूर्ति को जप्त कर लिया और मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर पुरी और मंडल के अन्य सदस्य को हिरासत में ले लिया। यह पहला मौका नहीं है जब पूरी को हिरासत में लिया गया हो गणेश उत्सव के दौरान उनके मंडल द्वारा इसी तरह की गणेश मूर्ति को तैयार कराया जाता है जिससे विवाद पैदा होता है.इस मंडल द्वारा होने वाले आयोजन को लेकर मीडिया में भी कौतूहल होता है.जिसे कवर करने के लिए पहुँचे पत्रकारों और फ़ोटोग्राफ़र के सामने ही यह कार्रवाई की गई.

पुलिस की इस कार्रवाई पर चंद्रशेखर पूरी ने विरोध दर्ज कराया है उसका कहना है कि उनके पास गणेश उत्सव को मनाये जाने का हाईकोर्ट का आदेश है बावजूद इसके यह कार्रवाई की गई और हमें दबाने का प्रयास किया गया.इस मंडल द्वारा गणेश उत्सव शुरू हो जाने के कुछ दिनों के बाद विवादित गणेश मूर्ति को स्थापित किया जाता है.लेकिन पंडाल में पहुँचने से पहले ही पुलिस ने मूर्ति को जप्त कर कार्यकर्त्ता और अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया।