logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

"नोटों पर महात्मा गांधी के साथ आंबेडकर की हो तस्वीर", अरविंद केजरीवाल के बयान पर नितिन राउत ने की मांग


नागपुर: गुजरात विधानसभा चुनाव खत्म होते ही तमाम राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर छल करना शुरू कर दिया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी पंजाब में जो हुआ उसे दोहराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उसी के एक हिस्से के रूप में, केजरीवाल अब गुजरात में हिंदुत्व कार्ड खेलने के संकेत दिखा रहे हैं। केजरीवाल ने मांग की है कि नोटों पर गणपति और लक्ष्मी की फोटो होनी चाहिए। इसके जवाब में कांग्रेस के एक बड़े नेता ने भी बड़ी मांग की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांग की है कि नोटों में गांधी जी के साथ लक्ष्मी और गणपति की तस्वीरें होनी चाहिए। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नितिन राउत ने भी ट्वीट कर अपनी मांग रखी है। नोटों पर महात्मा गांधी के साथ डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की तस्वीर क्यों नहीं? यह सवाल नितिन राउत ने पूछा है।

इसके बाद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए धर्म का नशा बेचने का आरोप लगाया। राउत ने लिखा, “ धर्म का नशा करवाने वाले नेता मूर्ख नहीं बल्कि शातिर हैं। केजरीवाल व मोदी में कोई खास फर्क नहीं। दोनों संविधान विरोधी और धार्मिक रूप से पाखंडी हैं।धार्मिक अफीम की ठेकेदारी करने वाले केजरीवाल हों, RSS हो या BJP; ये हमेशा बाबासाहेब के संविधान गांधी के सिद्धांतों का अपमान करते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “केजरीवाल जिन स्कूलों की खूब ब्रांडिंग करते हैं, उन स्कूलों में उन्हें जाना भी चाहिए। थोड़ी पढ़ाई लिखाई करना चाहिए। बाबासाहेब डॉ आंबेडकर और महात्मा गांधी के सिद्धांतों को समझें तो शायद उन्हें धर्म का नशा न बेचना पड़े।”

केजरीवाल की मांग राजनीतिक

केजरीवाल की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भी कहा है कि केजरीवाल की मांग राजनीतिक है। देश में रुपये खत्म हो रहे हैं, सवाल यह है कि रुपया जिंदा है या नहीं। रुपये का अवमूल्यन आज बंद होना चाहिए। यह धार्मिक विवाद वोट की राजनीति के लिए बनाया जा रहा है। नाना पटोले ने कहा है कि केंद्र सरकार और केजरीवाल दोनों देश को धोखा दे रहे हैं।