logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पीएम के सामने न हो कोई चूक,इसलिए सीएम-डीसीएम करेंगे सर्वे


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को राज्य की बहुप्रतीक्षित समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर प्रशासन एलर्ट है.लेकिन एक बड़ी चुनौती पीएम को समृद्धि महामार्ग के उद्घटानस्थल तक पहुँचने की होगी। सीएम जहां वायफल टोल नाके के पास जहा उद्घाटन करेंगे वहां सड़क मार्ग से आउटर रिंग रोड से पहुंचा जा सकता है लेकिन इन दिनों यह रोड दुर्दशा का दंश झेल रहा है इसके साथ ही यहाँ निर्माणकार्य भी शुरू है.ऐसे में अगर समय पर मार्ग चकाचक नहीं हो पाता है तो संभावना है की पीएम मोदी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे हेलीकॉप्टर से उद्घाटन स्थल तक जा सकते है.लेकिन इन सब कयासों के बीच तैयारियां शुरू है और पीएम ने समृद्धि पहुंचने से पहले रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समृद्धि महामार्ग और शुरू उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेंगे। चूँकि पीएम आने वाले है इसलिए तैयारियों में कोई चूक न रह जाये इसे लेकर सीएम-डीसीएम पहले खुद अवलोकन करेंगे।