logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

वेदांत परियोजना वापस नहीं आई तो होगा आंदोलन: अतुल लोंढे


नागपुर:  वेदांत-फॉक्सकॉन परियोजना के गुजरात जाने को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति गरमाई हुई है। महाविकास अघाड़ी राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार पर हमलावर है। इसी बीच कांग्रेस ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर परियोजना राज्य में वापस नहीं आई तो प्रदेश भर में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा, सरकार और कितना झूठ बोलेगी। शिंदे और फडणवीस ने विदर्भ के युवाओं के साथ अन्याय किया है। बैठक 15 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई थी। यह 1 लाख 54 हजार करोड़ रुपये की वेदांत परियोजना है। महाराष्ट्र में 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश होना था। लोंढे ने पत्रकारों को बताया की 15 जुलाई को हुई हाई कमेटी की बैठक में इस कंपनी और प्रोजेक्ट ने दी जाने वाली सहूलतों को लेकर मंजूरी प्रदान कर दी गई थी.उन्होंने यह भी बताया की यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में फिजिकल होगा और सफल होगा ऐसी रिपोर्ट है.इस प्रोजेक्ट में सेमीकंडेक्टर का निर्माण होना था उसके लिए महाराष्ट्र में वातावरण पोषक है.इससे एक लाख रोजगार के अवसर पैदा होगी।गुजरात में इस परियोजना के लिए माहौल अनुकूल नहीं है.वहाँ स्किल भी नहीं है.

एक लाख लोगों को रोजगार
अतुल लोंढे ने कहा कि वेदांत परियोजना से एक लाख लोगों को रोजगार मिलने वाला था। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि, वेदांत प्रमुख पर किसी तरह का दबाव था? जब गुजरात में सुविधाएं और कौशल रोजगार नहीं थे तो यह परियोजना वहां कैसे गई ऐसा सवाल भी उन्होंने किया।

क्या ये रिटर्न गिफ्ट है?
अतुल लोंढे ने प्रधानमंत्री मोदी पर वेदांत परियोजना को गुजरात ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि, अगर ऐसा ही चलता रहा तो मुंबई का गुजरात में विलय कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिंदे पर तंज कस्ते हुए लोंढे ने कहा कि, गुवाहाटी से सरकार मिली है, क्या इसी का यह रिटर्न गिफ्ट है? उन्होंने यह भी कहा कि वेदांता महाराष्ट्र में निवेश करेगी यह केवल जुमला है।

अगर प्रोजेक्ट वापस नहीं आया तो कांग्रेस करेगी आंदोलन 
 कांग्रेस के प्रवक्ता ने मांग उठाई की इस परियोजना को वापस राज्य में लाया जाये अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस द्वारा तीव्र आंदोलन किया जायेगा।