logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

27 से 29 अगस्त तक नागपुर सहित पूर्वी विदर्भ में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने चेतवानी की जारी


नागपुर: कुछ दिनों के ठहराव के बाद नागपुर सहित पूरे विदर्भ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 27 से 29 अगस्त के बीच पूर्वी विदर्भ में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। नागपुर के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिम विदर्भ में अकोला जिले में भी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न-दबाव क्षेत्र और उससे जुड़ी हुई ट्रफ रेखा विदर्भ तक नमी ला रही है। इसी वजह से मानसून की सक्रियता दोबारा बढ़ी है। ट्रफ के कारण अरब सागर और खाड़ी दोनों ओर से नमी मध्य भारत में पहुंच रही है, जिसके चलते विदर्भ में बारिश का दौर जारी है।