logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर, भंडारा और गोंदिया में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी; प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील


नागपुर: मौसम विभाग ने नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों में आगामी तीन घंटों के लिए मूसलधार बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क कर दिया गया है और सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही, नदी-नालों के किनारे रहने वालों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों और कार्यालयों में भी स्थिति के अनुसार छुट्टी या कार्यस्थल पर ही रुकने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

44 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश 
भारतीय मौसम विभाग ने उपराजधानी नागपुर सहित पूर्व विदर्भ के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। इसी के तहत पिछले 44 घंटों से पूर्व विदर्भ में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, नागपुर में पुछले 40 घंटे में 127.7 एमएम, गोंदिया 118.8 एमएम और भंडारा में 65 एमएम बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण तीनों जिलों में जान जीवन प्रभावित हुआ है। 

विदर्भ के जिलेवार बारिश: