logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

21 से 24 जुलाई के दरमियान नागपुर सहित विदर्भ में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी


नागपुर: नागपुर सहित विदर्भ के ज्यादातर हिस्सों में बीते दिनों बारिश थमी रही, जिससे गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। हालांकि, अब मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने 21 से 24 जुलाई के दरमियान विदर्भ में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 

विदर्भ में बारिश की कमी के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। गर्मी और उमस के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लेकिन राहत की खबर यह है कि अब प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने नागपुर सहित विदर्भ के अधिकांश जिलों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। आयोग ने 20 जुलाई से लेकर 24 जुलाई की अवधि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के मुताबिक, इस दौरान बिजली की गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। हवा के दबाव में कमी के कारण वातावरण पूरी तरह से बारिश के लिए अनुकूल बना हुआ है। यही वजह है कि विदर्भ में मूसलाधार बारिश हो सकती है। सिर्फ विदर्भ ही नहीं, बल्कि कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र में भी मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।