logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदेश से आने वाले यात्रियों की होगी थर्मल टेस्टिंग, स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने विधानसभा में दी जानकारी


नागपुर: विदेशों में कोरोना की बढ़ते मामलों को देखते हुए माहराष्ट्रा सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत अब विदेशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट में थर्मल स्क्रनिंग की जाएगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद विधानसभा में बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने यह जानकारी दी। 

सावंत ने बताया कि, “भारत में कोरोना 7 की दस्तक हो चुकी है। लेकिन राज्य में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में नये वेरियंट से डरने की ज़रूरत नहीं बल्कि  एहतियात बरतने की जरुरत है।" सावंत ने कहा, ”नव वर्ष के मौके पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं रहेगा, लेकिन जहां भीड़ हो वहां न जाए। इसी के साथ सरकार ने 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को मास्क लगाने का अनुरोध किया है। 

जीनोम जांच पर ज्यादा जोर 

सरकार ने राज्य एक सभी जिलों में टेस्टिंग बढ़ने का आदेश दिया है। साथ ही जहां टेस्ट की व्यवस्था नहीं है वहाँ टेस्ट लैब बनने का ही निर्देश दिया है। बैठक में अधिकारीयों को आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने का आदेश दिया है। इसी के साथ ज्यादा से ज्यादा जिनोमिंग सीक्वेंगिंग करने का भी आदेश किया है। 

जिला स्तर पर बनेगा टास्क फाॅर्स 

बैठक में जिला स्तर पर टास्क फाॅर्स बनाने का ऐलान किया गया है। इसी के साथ पहले राज्य में जो टास्क फाॅर्स काम कर रहा है वह करता रहेगा। इसी के साथ चीन, अमेरिका, कनाडा, डेनमार्क से आने वाले यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग की जाएगी। एयरपोर्ट आने वाले दो प्रतिशत यात्रियों की टेस्टिंग, पॉजिटिव आने पर उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा।