logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदेश से आने वाले की नागपुर एयरपोर्ट पर होगी जांच, मनपा आयुक्त ने दिए निर्देश


नागपुर: दुनिया के कोरोना के नए वेरियंट के बढ़ते मामलों और केंद्र की एडवाइजरी के बाद नागपुर महानगर पालिका ने अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत अब नागपुर एयरपोर्ट पर विदेशो से आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल टेस्टिंग की जाएगी। मनपा आयुक्त राधाकृष्ण बी के निर्देशों के अनुसार 24 दिसंबर से एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले दो प्रतिशत यात्रियों की कोरोना जाँच करने की जाएगी।

केंद्र के दिए निर्देषो को लेकर शुक्रवार को मनपा मुख्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में मनपा आयुक्त सहित अपर आयुक्त राम जोशी, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र बहिरवार, अतिरिक्त चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय जोशी, महामारी विज्ञान के नोडल अधिकारी डॉ. गोवर्धन नवखरे सहित सभी जोन के जोनल चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (चिकित्सा) डॉ. भिसे और इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेयो) डॉ. खडसे, प्रशासन अधिकारी, 'नीरी' के वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा खैरनार, विमानपत्तन प्राधिकरण अधिकारी कृष्णा पॉल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

दोहा, क़तर से आती हैं हफ्ते में छह फ्लाइट 

दोहा और शारजाह से हर हफ्ते छह फ्लाइट नागपुर आती हैं। कल शनिवार से इस फ्लाइट से आने वाले यात्रियों में से 2 फीसदी की जांच की जाएगी। जांच के बाद सैंपल मेडिकल, एम्स और मेयो स्थित पैथोलॉजी में भेजे जाएंगे। आयुक्त ने कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन से समन्वय कर जांच कराने का निर्देश दिया है।