logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा-मुस्लिम को जोड़ने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तीन लाख कार्यकर्त्ता कर रहे प्रचार


नागपुर- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मुस्लिम समाज में पार्टी को स्थापित किये जाने को लेकर व्यापक प्रयास किया जा रहा है.इसके तहत एक रणनीति तैयार की गयी है.जिसके माध्यम से मोर्चा के तीन लाख से अधिक मुस्लिम कार्यकर्त्ता मुलिस्म समाज के पास जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।इसे आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा सकता है.मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के मुताबिक इन दिनों मोर्चा के कार्यकर्ताओ के प्रशिक्षण का दौर शुरू है.राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण के कार्यक्रम को पूरा किया जा चुका है इसके साथ 12 राज्यों में भी इस काम को पूरा किया जा चुका है.अब जिला स्तर और मंडल स्तर पर प्रशिक्षण की जल्द शुरुआत होगी।


जमाल सिद्दीकी ने बताया की राष्ट्रीय स्तर के हुए प्रशिक्षण शिविर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर,डी पुरंदेश्वरी,विनोद तावड़े,व्ही सतीश के साथ कई राष्ट्रीय नेता और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन किया है.इस शिविर के माध्यम से भाजपा द्वारा किये गए कामों की जानकारी दी गयी साथ ही मुस्लिम समुदाय के विकास के लिए किये जा रहे सरकारी प्रयास,योजनाओं और आवश्यक जरुरी बांतो पर चर्चा की गयी.अब जिला स्तर और मंडल स्तर पर भी यह काम किया जायेगा।

अल्पसंख्यक मोर्चे के इस कार्यक्रम को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा और मुस्लिम समाज को पास लाने के प्रयास के तौर से भी जोड़कर देखा जा सकता है.सिद्दीकी के मुताबिक मोर्चा के तीन लाख कार्यकर्त्ता समाज में जाकर भाजपा को लेकर मिथ को ख़त्म करने का प्रयास करेंगे और मुस्लिम समुदाय को साथ जोड़ा जायेगा।