logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तीन महीने में राज्य के तीन प्रोजेक्ट चले गए अब उद्योग मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए- वरुण सरदेसाई


नागपुर- टाटा एयरबस परियोजना के गुजरात चले जाने के बाद विरोधी हमलावर है.विदर्भ के दौरे पर पहुंचे युवा सेना के सचिव वरुण देसाई ने इसे राज्य सरकार और खास तौर से उद्योग मंत्री की असफलता करार देते हुए उदय सामंत से इस्तीफे की मांग की है.नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए वरुण देसाई ने कहा की वेदांता-फॉक्सकॉन के प्रोजेक्ट को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद सदन में कहां था की यह प्रोजेक्ट राज्य में आयेगा। इसके बाद टाटा एयरबस को लेकर खुद राज्य के उद्योग मंत्री ने कहां था यह परियोजना महाराष्ट्र में आयेगी। बीते तीन महीने में सरकार के कार्यकाल में तीन बड़े प्रोजेक्ट राज्य के चले गए ऐसा उस स्थिति में हुआ जब उद्योग मंत्री ने खुद मीडिया के कैमरों के सामने कहां था की टाटा-एयरबस का प्रोजेक्ट मिहान में आएगा।इसलिए अब राज्य के उद्योग मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। वेदांता परियोजना जाने के बाद हमने युवा सेना ने आंदोलन किया था.

 

 
सुरक्षा देना या नहीं देना सरकार का फ़ैसला,लेकिन अब सरकार गवर्नेस पर ध्यान दे 
देसाई ने राज्य के कुछ नेताओं की सुरक्षा हटाए जाने को लेकर भी अपनी बात कही उन्होंने कहा की किसे सुरक्षा देना या नहीं देना यह सरकार का फैसला है.लेकिन सत्ताधारी दल के लोग आज भी खुले आम हिंसात्मक बयान दे रहे है.सरकार की जिम्मेदारी राज्य की सारी जनता को सुरक्षा देने की है इसलिए अब सरकार को गवर्नेंस पर ध्यान देना चाहिए।

 
युवा हमसे कह रहे है रोजगार सम्मेलन की जगह गोविंदा बनने की ट्रेनिंग दे 
वरुण सरदेसाई के मुताबिक अब राज्य में जो हालात है उसे देखते हुए युवा हमसे मांग कर रहे है की अब अब रोजगार सम्मेलन के बजाये गोविंदा बनने की ट्रेनिंग दे क्योंकि सरकार ने जो ऐलान किया है उसके अनुसार अब गोविंदा को सरकारी नौकरी दी जायेगी।अब एमबीए या पीएचडी करके नौकरी नहीं मिलेगी।