logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: देवलापार वन परिक्षेत्र में मिला बाघ का शव, अधिकारियों में मचा हड़कंप


नागपुर: रामटेक तहसील के देवलापार वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक बाघ का शव मिट्टी के ढ़ेर के उपर पाया गया, जिसके कारण वन विभाग के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है.

एक ओर जहां बाघों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. वहीं, देवलापार वन परिक्षेत्र (प्रादेशिक) में सुबह 11 बजे गस्त कर रहे वन कर्मियों को नियत क्षेत्र बांद्रा कक्ष क्रमांक 275 PF में मुनारा क्रमांक 8 में बाघ का शव सड़ी गली अवस्था में मिला. इस आशय को लेकर 2 किलोमीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें बाघ की हत्या के कोई निशान नहीं मिले हैं. प्रकरण को लेकर वाघ का शव विच्छेदन पशु वैद्यकीय अधिकारी डॉ बबिता मेश्राम, डॉ राजेश फुलसंगे, डॉ मयंक बरडे, एनटीसीए प्रतिनिधि अजिंक्य भटकर की उपस्थिति में किया गया. 

बाघ के सभी शारीरिक अंग साबूत अवस्था में पाए गए हैं. शव विच्छेदन रिपोर्ट आने के बाद बाघ की मृत्यु का कारण पता चल पाएगा. इस प्रकरण को लेकर पेंच क्षेत्र के संचालक डॉ किशोर मानकर, उप वन संरक्षक डॉ भरत सिंह हाड़ा, विभागीय अधिकारी पी कोडापे के मार्गदर्शन में आगे की जांच शुरू है.