logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रेशिमबाग में RSS कार्यक्रम के चलते नागपुर में कल यातायात में बदलाव, इन रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट


नागपुर: नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विजयादशमी और शताब्दी वर्षगांठ कार्यक्रम को देखते हुए 2 अक्टूबर 2024 को शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। रेशिमबाग मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी सहित 25 से 30 हजार स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना है। इसी कारण नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात के मार्गों में अस्थायी परिवर्तन की घोषणा की है।

नागपुर यातायात पुलिस द्वारा जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, इस आयोजन में आने वाले वाहनों की बड़ी संख्या को देखते हुए, सड़क पर दुर्घटनाओं और यातायात जाम से बचने के लिए नियमों को लागू करना आवश्यक है। इसलिए, 2 अक्टूबर, 2024 को सुबह 6:00 बजे से आयोजन की समाप्ति तक यातायात मार्गों में परिवर्तन किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, भंडारा रोड के जगनाडे चौक से आने वाले यातायात को ग्रेट नाग रोड, अप्सरा चौक, बैद्यनाथ चौक, तुकड़ोजी पुतला चौक, मेडिकल चौक होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। उमरेड रोड के सक्करदरा चौक, अशोक चौक से आने वाला यातायात को भांडे प्लॉट चौक, छोटा ताजबाग, तुकड़ोजी पुतला चौक, मेडिकल चौक होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।

इसी के साथ सरदार पटेल चौक से बैद्यनाथ चौक, अशोक चौक से जगनाडे और उमरेड रोड तक का यातायात बैद्यनाथ चौक से मेडिकल चौक, तुकडोजी पुतला चौक, छोटा ताज बाग, भांडे प्लॉट चौक और जगनाडे चौक होते हुए जाएगा। नागपुर यातायात पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे इस अधिसूचना का पालन करके असुविधा से बचें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।