logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ट्रैफिक पुलिस ने शहर के ब्लैक स्पॉट को किया आईडेंटिफाई, स्पीड ब्रेकर और ज़िग-ज़ैग बैरिकेड लगाने का काम किया शुरू


नागपुर: नागपुर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस आयुक्तालय की ट्रैफिक शाखा ने विशेष पहल की है। दुर्घटना ब्लैक स्पॉट पर अब स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप्स, हाईमास्ट लाइट्स और साइड लेन जैसी सुरक्षा सुविधाओं के साथ-साथ तेज गति वाले वाहनों को नियंत्रित करने के लिए ज़िग-ज़ैग बैरिकेड भी लगाए जा रहे हैं।

नागपुर शहर में बढ़ते सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए पुलिस आयुक्तालय की ट्रैफिक शाखा ने विशेष कदम उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, नागपुर शहर में तेज रफ्तार के कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक विभाग ने दुर्घटना ब्लैक स्पॉट पर विशेष व्यवस्था शुरू की हैं।

पुलिस के अनुसार, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप्स, हाईमास्ट लाइट्स और साइड लेन जैसी सुविधाओं की व्यवस्था संबंधित विभागों के सहयोग से की जा रही है। इसके अलावा, तेज गति वाले वाहनों को नियंत्रित करने के लिए ज़िग-ज़ैग तरीके से बैरिकेड भी लगाए जा रहे हैं।