logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में ट्राफिक पुलिसकर्मी पर हमला… केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम लेकर धमकाया; पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर (Nagpur City) के गणेशपेठ थाना क्षेत्र (Ganeshpeth Police Station) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कॉटन मार्केट चौक (Cotten Market Chowk) पर बीती रात ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी पर कार चालक ने हमला कर दिया। आरोपी ने न केवल सरकारी काम में बाधा डाली, बल्कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का नाम लेकर धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि यह कार चालक शराब के नशे में था और जब पुलिसकर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया तब उसने इस बारदात को अंजाम दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब दो बजे की है। ट्रैफिक ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मी विजय यादव अपने स्टाफ के साथ ड्यूटी पर मौजूद थे। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी ऑपरेशन यू टर्न अंतर्गत कॉटन मार्केट चौक पर ड्रिंक एंड ड्राइव की विशेष  मुहिम शुरू थी। तभी तेज रफ्तार से आती स्विफ्ट डिजायर कार उन्हें दिखाई दी। 

पुलिस को शक था कि, चालक ने शराब पी रखी है और जब गाड़ी रोकने की कोशिश की गई, तो आरोपी ने वाहन नहीं रोका। जब पुलिसकर्मी ने इग्निशन बंद करने के लिए हाथ अंदर डाला, तो आरोपी ने धारदार हथियार से उन पर वार कर दिया। पुलिसकर्मी के हाथ में चोट आई और इसके बाद आरोपी ने शीशा ऊपर कर कार भगा दी।हालांकि मौके पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत पीछा किया तो आरोपी को थोड़ी दूर जाकर दोबारा यू-टर्न लेकर पुलिस कर्मी के पास पहुंचा और उसके साथ गाली गलौज कर शुरू कर दी। 

आरोपी की पहचान 45 वर्षीय गोपाल नगर निवासी शोभित प्रभाकर मेश्राम के रूप में हुई है। शोभित ने पुलिसकर्मी को खुद को शहर के एक बड़े मंत्री का कार्यकर्ता बताया और उसकी वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। हालांकि बाद में गणेश पेठ पुलिस को सूचना दी गई और तुरंत घायल पुलिसकर्मी का इलाज मेयो अस्पताल में ले जाया गया और आरोपी कार चालक की जब थाने में ले जाकर जांच की तो पता चला कि उसने शराब का सेवन कर रखा था। 

गणेशपेठ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा निर्माण करना, गाली गलोज करना, शराब पीकर गाड़ी चलाने और धमकी देने जैसी विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया । हालांकि बाद में आरोपी को सूचना पत्र देकर छोड़ दिया गया है।